Mi Router 4A

Xiaomi का ये नया राऊटर दोनों 2.4GHz band(300Mbps) और 5.0GHz बैंड सपोर्ट करता है। इसमें चार ऐन्टेना हैं और LAN केबल के साथ ये 1GBps की स्पीड ऑफर करता है। ये प्रोसेसर भी ज़्यादा पावरफुल यही और आप एक साथ इससे 128 डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 128MB DDR3 RAM और 16MB ROM भी दी गयी है। इसके अलावा Mi Router 4A में 2x LAN पोर्ट, 1x RJ45 WAN पोर्ट और एक पावर पोर्ट मौजूद हैं। आगे की तरफ दो एलइडी लाइट इंडिकेटर भी इसमें शामिल हैं। Mi Router 4A सफ़ेद रंग में 2,199 रूपए की कीमत पर mi.com, Flipkart और Mi Home stores पर उपलब्ध होगा।

Mi Band 6

Xiaomi ने Mi Smart Band 6 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया है। ये Mi Band 5 का सक्सेसर है। इसमें आपको 1.56-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसे कंपनी ने रनिंग ट्रैक-शेप में डिज़ाइन किया है और कंपनी के अनुसार इसमें आपको Mi Band 5 के मुकाबले 50% ज़्यादा स्क्रीन मिलती है। कस्टमाइज वॉच फेस विकल्प के साथ 80 से ज़्यादा वॉच फेस, 30 अलग-अलग वर्कआउट मोड, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीथिंग क्वालिटी ट्रैकिंग के लिए विभिन्न सेंसर जैसे कई फ़ीचर इसे और ख़ास बनाते हैं। ये 5 ATM रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ है और 125mAh की बैटरी के साथ 14 दिन तक आराम से चल सकती है। साथ ही इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग कनेक्टर भी साथ मिलता है और ये ब्लूटूथ 5.0 LE सपोर्ट के साथ आएगी ।

Mi 360° Home Security Camera

Xiaomi ने भारत में अपना Mi 360° होम सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च किया है जो 3 मिलियन पिक्सल (2304×1296 पिक्सल) f/1.4 अपर्चर, 6P लेंस के साथ आता है। इसमें हाई-सेंसिटिविटी सेंसर, ड्यूल माइक्रोफोन जो एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आते हैं, 360 डिग्री पैन-टिल्ट-ज़ूम पैनोरमा रिकॉर्डिंग, वन-की शील्ड, बिल्ट-इन ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर शामिल हैं। ये आपको लो-लाइट में कलर वीडियो दिखा सकता है। इसकी लाइव रिकॉर्डिंग को आप फ़ोन, टेबलेट या Mi smart clock पर भी देख सकते हैं। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल बैंड Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट भी हैं।

Mi Running Shoes 

Mi Running Shoes काले, नीले और ग्रे रंगों में भारत में उपलब्ध होंगे। इनकी सोल में कंपनी ने 5-इन-1 एडवांस्ड युनि-मोल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा TPU Flex यूनिट, एंटी-ट्विस्ट सपोर्ट लेयर, मज़बूत रबर गृप इसके अन्य फ़ीचर हैं। इसके अलावा इनमें एंटी-माइक्रोबीएल प्रोटेक्शन, एंकल कम्फर्ट और 4D हाई इलास्टिक फ्लाइंग वोवन अप्पर जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं। इनकी कीमत 2,699 रूपए है, लेकिन ये आर्डर पर ही उपलब्ध कराये जायेंगे और इनकी सेल अक्टूबर में शुरू होगी।

Δ