ये भी पढ़ें: Xiaomi इस दिन करेगी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप Mi Mix 4 को लांच, जाने क्या होंगी इसकी खूबियाँ जाने-माने लीकर Kacper Skrzypek ने कहा है कि कंपनी Mi 11 Lite के एक नए वैरिएंट पर काम कर रही है जो भारतीय बाज़ार के लिए होगा। उनके अनुसार इस नए फ़ोन को Mi 11 Lite NE के नाम से लॉन्च किया जायेगा और यहां NE का अर्थ ‘New Era’ है। इसी लीक में ये भी पता चला है कि आने वाला स्मार्टफोन Mi 11 Lite NE, Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आएगा। इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर सर्टिफिकेशन के दौरान भी देखा जा चुका है। साथ ही Xiaomi ने भी इस बात की पुष्टि की है Mi 11 Lite सीरीज़ को डिस्कन्टिन्यू या बंद करने का अभी उनका कोई इरादा नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें Mi 11 Lite के सभी स्पेसिफिकेशन होंगे, लेकिन एक अलग 5G चिपसेट के साथ। इसका और कोई फ़ीचर फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी कुछ ही समय में इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है। ये भी पढ़ें: RedmiBook लैपटॉप हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर वहीँ Mi 11 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.55-इंच की AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ, और Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB और 8GB के रैम विकल्प 128GB स्टोरेज के साथ है। फ़ोन में 4250mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। अब कंपनी Mi 11 Lite NE में क्या स्पेसिफिकेशन सेट देती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Δ