सामने आयी ताज़ी ख़बरों के अनुसार, कंपनी इस इवेंट में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Flip 3 Lite लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Galaxy Galaxy Z Fold 3 सैमसंग का वो पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें under-screen कैमरा और नया stylus S-Pen मिले। साथ ही इसमें आपको mmWave 5G सपोर्ट, UWB और Wi-Fi 6E सपोर्ट भी दिया जायेगा।
जबकि Galaxy Z Flip 3 एक फ्लिप फ़ोन होगा जिसमें आपको एक मुख्य डिस्प्ले के अलावा एक छोटी स्क्रीन बाहर की तरफ भी मिलेगी।
इसके अलावा Samsung के नए Galaxy Buds 2 और दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4, Watch 4 Active भी इस इवेंट द्वारा सामने आ सकती हैं। इस बार Samsung की नयी स्मार्टवॉच में नया WearOS देखने को मिल सकता है और ऐसा हुआ तो इस ने सॉफ्टवेयर के साथ आने वाली कंपनी की ये पहली घड़ी होगी। हालांकि अधिकतर आयी ख़बरों के अनुसार यही डिवाइस आने की उम्मीद है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Galaxy S21 FE को भी इस इवेंट में लॉन्च फ़ोन वाले डिवाइसों की सूची में शामिल कर सकती है। Samsung Galaxy Unpacked event 11 अगस्त को ऑनलाइन 10 a.m. ET (भारतीय समयानुसार शाम 7.30pm पर) शुरू होगा। इस इवेंट को आप YouTube पर भी देख सकते हैं।

Δ